YouTube से पैसे कैसे कमाए? (How to Earn Money From YouTube in Hindi

वैसे तो हम यूट्यूब का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन के लिए करते हैं लेकिन यह अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है बल्कि यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन है और इसकी मदद से हम ऑनलाइन कमाई कर सकते हैं पूरी दुनिया और भारत में लाखों ट्यूबर जो की अपना पूरा करियर यूट्यूब की मदद से बन चुके हैं

यदि आपको गेमिंग पसंद है, कुकिंग, एजुकेशन, टेक रिव्यू इसमें से अगर आपके पास किसी भी विषय में जानकारी है तो आप अपना यूट्यूब चैनल बनाकर इन विषयों से रिलेटेड उन पर वीडियो अपलोड करके मैं के लाखों रुपए कमा सकते हैं

यदि आपके भी मन में यह सवाल आ रहा होगा कि यूट्यूब से हम कैसे पैसा कमा सकते हैं तो हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे मुख्य आठ तरीके बताएंगे जो की भरोसेमंद तरीका है हम इन पर विस्तार में बात करेंगे

1. YouTube Partner Program और Google AdSense

यूट्यूब से पैसे कमाने का मुख्य तरीका या हम बोल सकते हैं सबसे पहले तरीका YouTube Partner Program है जब आपका चैनल इस प्रोग्राम में शामिल हो जाता है तो यूट्यूब की तरफ से आपकी वीडियो पर विज्ञापन दिखाये जाते हैं और इन विज्ञापनों से होने वाली कमाई का 55% हिस्सा आपको दे दिया जाता है

YPP से जुड़ने की योग्यता (Eligibility):

  • आपके चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए।
  • पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटे का पब्लिक वॉच टाइम पूरा होना चाहिए, या पिछले 90 दिनों में आपके Shorts पर 10 मिलियन व्यूज होने चाहिए।
  • आपका चैनल यूट्यूब की Monetization Policies का पालन करता हो।

एक बार एलिजिबिलिटी पूरी होने के बाद, आप अपने चैनल को Google AdSense से लिंक करके अप्लाई कर सकते हैं।

2. YouTube Shorts से कमाई (Shorts Feed Ads)

अगर आप के पास लंबी वीडियो बनाने का टाइम नहीं है या आप लंबी वीडियो बनाना नहीं चाहते हैं तो यूट्यूब पर एक और वीडियो का ऑप्शन होता है जिसे हम Shorts कहते हैं यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है यूट्यूब अब अपने Shorts फंड को रिप्लेस करके Shorts Feed Ads Monetization लागू कर चुका है।

  • आपने कभी यूट्यूब पर शॉर्ट वीडियो देखी होगी तो बीच-बीच में आपको ऐड दिखाई दिए होंगे
  • युटुब इन विज्ञापनों से जो भी कमाई होती है उसका 45% हिस्सा क्रिएटर्स के बीच बांट देता है
  • लंबी वीडियो के मुकाबले में शॉर्ट वीडियो जल्दी वायरल होते हैं जिससे की नए क्रिएटर्स को शुरुआती समय में ग्रोथ देखने को मिलती है

3. Brand Sponsorships (ब्रांड स्पॉन्सरशिप)

यूट्यूब पर एक और सबसे मस्त तरीका है जिसमें आप विभिन्न कंपनियों और ब्रांड के प्रोडक्ट या एप्स को अपने चैनल पर प्रमोशन करके पैसे कमा सकते हैं जिसके लिए आपको अपने चैनल पर एक अच्छी लॉयल ऑडियंस बनानी होती है

  • यह कैसे काम करता है: आप अपनी वीडियो के अंदर ब्रांड के प्रोडक्ट का रिव्यू 30 से 60 सेकंड के लिए कर सकते हैं
  • कमाई की संभावना: ब्रांड दिल से मिलने वाला पैसा आपके चैनल के विषय पर निर्भर करता है ऐसे कई विषय होते हैं जिन पर एक सिंगल ब्रैंड प्रमोशन से क्रिएटर्स AdSense की महीने पर की कमाई से भी ज्यादा कमा लेते हैं

4. Affiliate Marketing (एफिलिएट मार्केटिंग)

एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए आप यूट्यूब से पहले दिन से अपनी कमाई शुरू कर सकते हैं इसमें आपकी चैनल को मोनेटाइज होने की जरूरत नहीं होती है

  1. सबसे पहले Amazon Associates, Flipkart Affiliate, या किसी एफिलिएट नेटवर्क पर अपना अकाउंट बना लिजिए
  2. आप अपने वीडियो में जिस भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हो उसका एफिलिएट लिंक अपनी वीडियो के Description Box में डाल दीजिए
  3. जब कोई व्यक्ति आपके लिंक पर क्लिक करके उस प्रोडक्ट को खरीदेगा, तो आपको एक तय कमीशन मिलेगा।

5. Channel Memberships और Super Thanks

यूट्यूब क्रिएटर्स को सीधे उनके फैन्स से पैसे कमाने का मौका भी देता है:

  • Channel Memberships: आपको लोग हर महीने एक निश्चित राशि (जैसे ₹29, ₹59, या ₹199) देकर आपके चैनल के मेंबर बन सकते हैं। इसके बदले आप उन्हें Exclusive Badges, Emojis, या स्पेशल वीडियोस दे सकते हैं।
  • Super Thanks & Super Chat: जब आप लाइव स्ट्रीम करते हैं, तो लोग आपको ‘Super Chat’ के रूप में टिप दे सकते हैं। इसके साथ साथ साधारण वीडियोस पर भी ‘Super Thanks’ (दिल वाला बटन) के जरिए लोग आपको पैसे भेज सकते हैं।

6. YouTube Shopping

यदि आपके पास कोई अपना ब्रांड है या आप टी-शर्ट्स, हुडीज, मोग्स या डिजिटल प्रोडक्ट्स बनाते हैं, तो आप अपने स्टोर को सीधे अपने यूट्यूब चैनल से जोड़ कर सकते हैं।

  • आपके वीडियो के ठीक नीचे एक Store Tab दिखेगा जहाँ आपके मर्चेंडाइज शो होंगे।
  • लोग आपकी वीडियो को देखते-देखते सीधे आपका प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं।

7. अपने ऑनलाइन कोर्सेज और सर्विस बेचना

यदि आपके पास कोई खास कला है—वीडियो एडिटिंग, फोटोशॉप,डिजिटल मार्केटिंग, इंग्लिश स्पीकिंग तो आप यूट्यूब का इस्तेमाल अपनी ऑडियंस बनाने के लिए कर सकते हैं।

  • यूट्यूब पर उस स्किल से जुड़े फ्री वीडियो डालें।
  • डिस्क्रिप्शन box में अपने Paid Course का लिंक दें।
  • लोग आपका फ्री कंटेंट देखकर आपके ज्ञान पर भरोसा करेंगे और आपका पेड कोर्स खरीदेंगे।

8. Fan Funding

कई युटयुबर्स जो कि अपनी वीडियो पर बिना एप्स दिखाएं या फिर सिर्फ एजुकेशनल कंटेंट बनाते हैं वह अपने फैंस से क्राउड फंडिंग के जरिए पैसे जमा कर सकते हैं


YouTube Channel Monetization की शर्तें (Overview Table)

फीचर (Feature)न्यूनतम सब्सक्राइबर्सअन्य आवश्यकताएं
AdSense Ads1,000 Subscribers4,000 घंटे वॉच टाइम (12 महीने) या 10M Shorts व्यूज (90 दिन)
Fan Funding (Super Thanks, Memberships)500 Subscribers3 पब्लिक अपलोड्स + 3,000 घंटे वॉच टाइम या 3M Shorts व्यूज
Affiliate Marketing0 Subscribersकोई शर्त नहीं (पहले दिन से शुरू कर सकते हैं)
Brand Sponsorships0 Subscribersअच्छे और कंसिस्टेंट व्यूज होना जरूरी है

YouTube से ज्यादा कमाई करने के लिए 4 Pro Tips

  1. High-CPM Niche चुनें: बिजनेस ,टेक और साथ में ही फाइनेंस और डिजिटल मार्केटिंग जैसे विषयों पर एडवरटाइजर की ओर से ज्यादा पैसा मिलता है जबकि दूसरे विषयों में पैसा थोड़ा आपको काम मिलता है जिसे हम यूट्यूब की भाषा में cpm कह सकते हैं
  2. SEO-फ्रेंडली Title और Description लिखें: अगर आप अपनी वीडियो के टाइटल्स और डिस्क्रिप्शन में ऐसे कुछ टारगेटेड कीवर्ड्स का इस्तेमाल करते हैं जो कि आपको यूट्यूब सर्च या फिर गूगल सर्च दोनों में ऊपरी स्थान पर रख सके
  3. हाई-क्वालिटी थंबनेल (Thumbnail) बनाएं: थंबनेल आपकी वीडियो का सबसे प्रमुख पार्ट होता है यह जितना ज्यादा अच्छा होगा और जितना ही ज्यादा इस पर लोग क्लिक करेंगे उतना ही आपकी वीडियो के लिए बेहतर होगा
  4. कंसिस्टेंसी (Consistency) बनाए रखें: आपको हफ्ते भर में 2 से 4 वीडियो तो जरूर ही अपने यूट्यूब चैनल पर डालना चाहिए जिससे कि यूट्यूब के एल्गोरिथम को एक सिग्नल पहुंचता है और वह यह समझता है कि आप लगातार इस प्लेटफार्म पर काम कर रहे हैं

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आपको लगता है कि यूट्यूब से पैसा कमाना मुश्किल काम है तो यह बिल्कुल भी नहीं है आपको इसके लिए बस निरंतर कार्य करना होगा और आपको सही रणनीति अपनानी होगी शुरुआती दिनों में व्यूज और कमाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देना है आपको सिर्फ अपनी वीडियो की क्वालिटी और ऑडियो पर काम करना है

एक बार जब आपकी ऑडियंस का आधार मजबूत हो जाएगा, तो यूट्यूब आपकी पैसिव इनकम का एक बहुत बड़ा जरिया बन जाएगा।


अधिक जानकारी के लिए YouTube Official Help Center पर जाएं और उनकी लेटेस्ट पॉलिसीज को जरूर पढ़ें।

Leave a Comment